Oats Facepack: निखार बढ़ाएगा Oats का फेस पैक, इस तरह करें इस्तेमाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Oats Facepack: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और चेहरे पर गलत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करनेके कारण निखार फीका पड़ ही जाता है। बाहरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जगह आप चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ओट्स का इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग बनता है। वहीं ओट्स को पीसकर ओटमील का चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा की डेड स्किन सेल्स भी दूर होते हैं और स्किन मॉइश्चराइज बनती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं….

पिंपल्स और झाइयां होगी दूर

चावल का आटा और कच्चे दूध से बना मिश्रण इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार भी आता है और पिपंल्स व झाईयों की समस्या भी दूर होती है।

सामग्री

  • ओटमील – 2 चम्मच
  • चावल का आटा – 2 चम्मच
  • कच्चा दूध – 2-3 चम्मच

बनाने की विधि

  • एक कटोरी में ओटमील और चावल का आटा लें।
  • इसमें कच्चा दूध मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें।
  • मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

ओटमील और एलोवेरा जेल से बना फेसपैक स्किन को ग्लोइंग और मॉइश्चराइज्ड रखेगा।

सामग्री

  • ओटमील – 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 2 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में ओटमील और एलोवेरा जेल अच्छे से मिलाएं।
  • अब मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट के लिए फैसपैक चेहरे पर लगाएं।

सॉफ्ट बनेगी स्किन

स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आप ओटमील, शहद और फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

  • ओटमील – 2 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • दूध – 1 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओटमील, शहद और दूध का मिश्रण बना लें।
  • मिश्रण को मिक्स करके 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • जब पैक सूख जाए तो चेहरे पर लगाएं।
  • सूखने पर पेस्ट की चेहरे पर हल्के हाथ के साथ स्क्रब करें।
  • इसके बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *