Punjab News: पंजाब में तीन बायो-फर्टीलाईजर टैस्टिंग लैब की जाएगी स्थापित- गुरुमीत सिंह खुडड़ियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूर अंदेशी सोच के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा राज्य में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की स्पलाई सुनिश्चित करने के लिए गुरदासपुर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और बठिंडा जिले में तीन बायो-फर्टीलाईजर टैस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी आज यहां पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडडियां ने दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

स. खुडडियां आज किसान भवन में विशेष मुख्य सचिव कृषि श्री के.ए.पी. सिन्हा के साथ विभाग की कार्यशुलता को और बढिया बनाने के लिए मुख्य कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के काम की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

रबी सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज

उन्होंने डायरैक्टर कृषि को फील्ड अधिकारियों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पेश करने और बीज, खाद्य और कीटनाशकों की सैंपलिंग और टैस्टिंग पूरा करने में असफल रहने वाले खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों

डायरैक्टर कृषि जसवन्त सिंह ने गुरमीत सिंह ने खुडडि़यां को बताया कि रबी सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 13 दिसंबर 2023 को गठित उड़नदस्तों की पांच टीमों ने 110 रिटेल/होलसेल दुकानों की जांच की और 134 सैंपल लिए। इन टीमों द्वारा 28 डीलरों की बिक्री बंद करने के साथ ही नंगल में एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई गई।

फसल पर किसी भी कीडे के हमले

कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया कि 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहं की बिजाई हो चुकी है और गेहूं पर तने पर गुलाबी सुंडी के हमले को कंट्रोल कर लिया गया है। कृषि विभाग द्वारा गेहूं की फसल पर किसी भी कीडे के हमले की निगरानी के लिए पैस्ट सर्वीलैंस टीमों का गठन किया गया है।

श्री खुड्डियां ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य के किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी पूरा करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

प्रदेश के किसानों के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने मुख्य कृषि अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान कल्याण प्रोग्रामों को लागू करने और किसानों को कृषि में तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए कहा। इस बैठक में पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव मिस अमृत कौर गिल और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *