Dangerous Apps: ये ऐप्स आपके लिए हो सकते है खतरनाक, यहां जानें डिटेल्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dangerous Apps: भले ही बढ़ती टेक्नोलॉजी ने हमारा जीवन जितना आसान किया है, लेकिन इसके साथ ही लोगों को आए दिन साइबर अटैक्स, हैकिंग और फिशिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर हमारे सामने ऐसी घटनाएं आती है, जिसमें लोगों को आर्थिक हानि या डेटा चोरी का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उतना ही नहीं आपको बहुत से ऐसे ऐप्स मिल जाते हैं, जो अपने यूजर्स के डेटा को चुराते हैं और उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में ऐसे ही कुछ ऐप्स का पता चला है, जो स्कैमर्स द्वारा आपके फोन को अपने कंट्रोल में किए जाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

रिसर्चर्स ने दी चेतावनी

  • हाल ही में McAfee के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने कुछ एंड्रॉइड ऐप्स के लिए चेतावनी दी है, जो आपके फोन पर अपना कंट्रोल कर सकते हैं।
  • McAfee ने ऐसे एंड्रॉइड बैकडोर ऐप्स की एक लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें ‘Xamalicious’ नाम दिया गया है।
  • McAfee ने बताया कि ये ऐप्स आपके फोन की पूरी एक्सेसिबिलिटी पाने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का उपयोग करते हैं।
  • जिसके बाद यूजर्स की जानकारी के बिना फोन के कमांड-एंड-कंट्रोल सर्वर के साथ कंम्युनिकेशन की परमिशन भी आसानी से पा लेते हैं।
  • ऐसा करने फोन में एक दूसरा पेलोड डाउनलोड किया जाता है जो आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकता है।

ये हैं वो ऐप्स

McAfee ने 13 ऐसे ऐप्स की लिस्ट तैयार की है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन ऐप्स को डिलीट कर दें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

  • Essential Horoscope for Android
  • 3D Skin Editor for PE Minecraft
  • Logo Maker Pro
  • Auto Click Repeater
  • Count Easy Calorie Calculator
  • Sound Volume Extender
  • LetterLink
  • Numerology: Personal horoscope & number predictions
  • Step Keeper: Easy Pedometer
  • Track Your Sleep
  • Sound Volume Booster
  • Astrological Navigator: Daily Horoscope & Tarot
  • Universal Calculator

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *