Dinner Mistakes: डिनर की ये गलतियां बना सकती है आपको कई समस्याओं का शिकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dinner Mistakes: भोजन का हमें स्वस्थ रखने में बहुत बड़ा रोल है। खाने के सही ऑप्शन्स, सही समय का चुनाव करके लंबे समय तक फिट एंंड फाइन बने रहा जा सकता है, लेकिन वहीं इन चीज़ों की अनदेखी आपको सेहत में सेंध लगा सकती है मतलब आप सेहत संबंधी कई समस्याओं से घिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिस तरह से सुबह के ब्रेकफास्ट को जरूरी मील बताया जाता है उसी तरह रात का डिनर करते हुए भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना इससे मोटापा, डायबिटीज, गैस, एसिडिटी जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

और तो और आप मोटापे का भी शिकार हो सकते हैं, तो आज के लेख में हम जानेंगे डिनर के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए, जो आपकी गट हेल्थ को कर सकते हैं प्रभावित।

डिनर में न खाएं ये चीज़ें

तले-भुने फूड आइटम्स- डिनर में तली-भुनी और मसालेदार चीज़ें खाने से बचें। बेशक इन्हें बनाना आसान होता है और खाने में भी टेस्टी होते हैं, लेकिन रात के समय इन्हें खाने से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कैलोरी से भरपूर ये चीज़ें मोटापा बढ़ाने का भी काम करते हैं।

ब्रोकली और गोभी जैसी सब्जियां

रात के समय क्रूसिफेरस फैमिली में शामिल सब्जियों को भी खाना अवॉयड करें। इनमें ब्रोकली, केल, सरसों, मूली, शलजम, पत्तागोभी, फूलगोभी जैसी सब्जियां शामिल हैं। मोटापा न बढ़ें इसके लिए कई लोग रात के डिनर में सलाद खाना पसंद करते हैं, जिसमें ऐसी सब्जियों की मात्रा होती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जो फाइबर, पोटैशियम, आयरन से भरपूर होती हैं, लेकिन रात के समय इन्हें खाने से पेट दर्द, सूजन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

फलों का सेवन

रात को कम भोजन करना चाहिए इस नियम को फॉलो करने के चक्कर में अगर आप फलों से डिनर का निपटारा कर रहे हैं, तो जान लें ये आदत आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। इससे नींद में बाधा पहुंच सकती है। फलों को खाने का सही समय सुबह और दोपहर है।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *