BB Cream: पार्टी के लिए नहीं समझ आ रहा है मेकअप क्या करे? तो इसे Replace करे BB क्रीम से

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। BB Cream: न्यू ईयर आ चुका है। ऐसे में लोग जमकर पार्टी कर रहे हैं। महिलाएं अच्छे से मेकअप करके ईवेंट अटेंड कर रही हैं। लेकिन हैवी मेकअप सर्दियों में स्किन को केकी लुक देती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप BB क्रीम लगाकर लाइट मेकअप करें। इससे मेकअप भी ओवर नहीं लगेगा और आप कहीं ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

BB यानि Blemish Balm या Beauty Balm क्रीम। ये एक बहुत ही लाइट फाउंडेशन क्रीम होती है, जिसमें काफी मात्रा में मॉइश्चराइजर भी होता है। कई बार मेकअप की कई लेयर लगाना आफत का काम लगता है, लेकिन चाहती हैं कि चेहरा सुंदर दिखे क्विक एंड ईजी सॉल्यूशन है BB क्रीम। चलिए आपको बताते हैं BB क्रीम क्या है , इसके फायदे और इसे खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान…

BB क्रीम के फायदे

ये क्रीम चेहरे पर बने दाग- धब्बे को कवर कर देता है और इससे चेहरे पर ग्लो आ जाता है। ये क्रीम को सिंपली अप्लाई कर सकते हैं और बारी मेकअप की लेयरिंग की जरूरत नहीं है।

BB क्रीम स्किन को हाइड्रेट भी रखती हैं। BB क्रीम बेहद लाइट फाउंडेशन के जैसी क्रीम होती है, लेकिन इसे बड़ी आसानी से डेली यूज कर सकते हैं। इससे स्किन फाउंडेशन जैसे हैवी मेकअप वाली नहीं दिखती और चेहरे काफी सुंदर दिखता है।

ऐसे लगाएं BB क्रीम

आप BB क्रीम को सिंपल मॉइश्चराइजर या किसी की तरह लगा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई या ऑइली है तो सबसे पहले अपने रेगुलर क्रीम लगा सकती है और उसके बाद इसे अप्लाई कर सकती है। आप BB क्रीम को स्पंज या फिंगर दोनों से लगा सकती हैं।

BB क्रीम खरीदते हुए रखें इन बातों का ख्याल

मार्केट में आपको हर तरह की BB क्रीम मिल जाएगी। लगभग हर बड़े कॉस्मेटिक्स ब्रांड ने अपनी BB क्रीम लांन्च की है। ये आपको 100 से 1000 रुपये तक के रेंज में मिल जाएगी। आपको अपनी जरूरत और स्किन टोन के हिसाब से BB क्रीम खरीदनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ड्राई स्किन, ऑइली स्किन या नॉर्मल स्किन के लिए भी BB क्रीम आती है। कुछ BB क्रीम में सनस्क्रीन भी मिला होता है। BB क्रीम में स्किन टोन के हिसाब से अलग- अलग शेड होते हैं, हालांकि कुछ क्रीम में शेड का ऑप्शन नहीं मिलता।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *