डेली संवाद, नई दिल्ली। Google Chrome: वर्तमान समय में गूगल का इस्तेमाल करोड़ो लोग करते हैं। जब भी हमें कोई चीज जाननी होती है, तो हम तुरंत गूगल कर लेते हैं और कुछ ही सेकंड़ में जवाब हमारे सामने होता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
ऐसे में इस काम को थोड़ा और आसान करने के लिए हम यहां कुछ ऐसे गूगल क्रोम एक्सटेंशन बताने वाले हैं, जो साल 2024 में आपके बहुत काम आएंगे।
Bitwarden
गूगल पर वैसे तो बहुत से गूगल पासवर्ड मैनेजर हैं। लेकिन यह क्रोम एक्सटेंशन बाकी से बेहतर है। इसमें कई ऐसे एडवांस फंक्शन दिए जाते हैं, जो यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए काफी अहम है। इस एक्सटेंशन को अगर आप क्रोम में एड कर लेते हैं, तो आपके पासवर्ड खुद ही सेव हो जाएंगे।
Grammarly
इस गूगल क्रोम एक्सटेंशन के एड करने से ग्रामर में होने वाली गलती बिलकुल खत्म हो जाती है। कई बार हम प्रोफेशनल राइटिंग, ईमेल या आर्टिकल लिखने में बहुत मिस्टेक करते हैं। लेकिन ये एक्सटेंशन हमारे लिखे गए वर्ड्स को एक्यूरेट करता है। ग्रामरली के प्रीमियम यूजर्स को जनरेटिव एआई टेक्नोलॉजी की सुविधा भी मिलती है।
Google Translate
किसी दूसरी लैंग्वेज को अपनी भाषा में चेंज करने के लिए हम गूगल ट्रांसलेट का सहारा ले सकते हैं। इस एक्सटेंशन के क्रोम में एड करने के बहुत सारे फायदे हैं। किसी भी चीज को ट्रांसलेट करने के लिए हमें ज्यादा समय नहीं खर्च करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
LastPass- हमारे लिए कई सारे पासवर्ड को याद रखना एक मुश्किल टास्क हो जाता है और कहीं लिख भी लेते हैं तो वह भी भूल जाते हैं। लेकिन आप इस क्रोम एक्सटेंशन को एड करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। LastPass एक्सटेंशन सभी पासवर्ड को सेव करके रखता है।
Loom
लूम एक्सटेंशन स्क्रीनशॉट व स्क्रीन रिकॉर्डिंग के काम आता है। इस एक्सटेंशन को लगाने के बाद यूजर्स 720p, 1080p, 1440p और 4K HD फॉर्मेंट्स में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसकी खास बात है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो और फोटो अपने आप क्लाउड में सेव हो जाते हैं।