Jio: Jio के बड़े कस्टमर्स तो VIL को हुआ नुकसान, यहां जानें पूरी डिटेल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 05 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jio: ट्राई ने अपनी मासिक रिपोर्ट शेयर की है , जिसमें मासिक कस्टमर्स का डेटा सामने आया है। जिसके अनुसार, भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2023 में 31.59 लाख मोबाइल यूजर्स जोड़े, जबकि भारती एयरटेल के कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 3.52 लाख हो गई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हालांकि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को इस बार भी नुकसान हुआ है, क्योंकि अक्टूबर में उसने 20.44 लाख वायरलेस ग्राहक खो दिए।

जियो के कस्टमर्स में हुई बढ़ोतरी

  • 31.59 लाख यूजर्स के जुड़ने के साथ, Jio की कुल वायरलेस कस्टमर्स की संख्या सितंबर में 44.92 करोड़ से बढ़कर अक्टूबर में 45.23 करोड़ हो गई।
  • सुनील मित्तल की अगुवाई वाली एयरटेल के वायरलेस कस्टमर्स की संख्या 3.52 लाख बढ़कर अक्टूबर में 37.81 करोड़ हो गई।

VIL के घटे कस्टमर्स

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों से पता चलता है कि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के सब्सक्राइबर लॉस के कारण अक्टूबर में उसका वायरलेस यूजर बेस 22.54 करोड़ तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नकदी की कमी से जूझ रही VIL धन जुटाने की समस्या और कस्टमर्स के नुकसान से जूझ रही है।

DSP की हत्या का खुला राज, ड्राइवर ने किया था कांड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *