Punjab News: धान की सीधी बिजाई करने वाले 17 हज़ार किसानों को 19.83 करोड़ रुपए जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन 2023 के दौरान धान की सीधी बिजाई (डी.एस.आर.) करने वाले 17,007 किसानों के बैंक खातों में 19.83 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि साल 2023-24 के दौरान कुल 19,114 किसानों ने डी.एस.आर. पोर्टल पर 1,72,049 एकड़ क्षेत्रफल रजिस्टर्ड किया था।

18,931 किसानों को लाभ

सम्बन्धित जि़ला अधिकारियों द्वारा पड़ताल करने के उपरांत कुल 18,931 किसानों और डी.एस.आर. के अधीन 1,33,745.67 एकड़ क्षेत्रफल का सत्यापन किया गया है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भूजल को बचाने के लिए किसानों को डी.एस.आर. विधि अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

1500 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

राज्य सरकार द्वारा मौजूदा वर्ष (2023-24) के दौरान धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया था। अब यह रकम सीधी लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने बताया कि पड़ताल के उपरांत लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में कुल 19.83 करोड़ रुपए की सफलतापूर्वक अदायगी कर दी गई है। इस तरह किसानों को 98.8 प्रतिशत रकम की अदायगी कर दी गई है, और बाकी की रकम भी जल्द ही ट्रांसफर कर दी जाएगी।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पी*टा। देखें नीटू का दर्द



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *