डेली संवाद, भोपाल। Transfers Posting News: सरकार ने फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने 7 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर
बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर हैं। वे संभागीय बैठक करने वाले हैं। इससे पहले ही रीवा संभाग आयुक्त के पद पर फेरबदल किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव संजय गुप्ता अब श्रम आयुक्त होंगे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।