US News: अमेरिका में हवा में प्लेन का दरवाजा उखड़ा, बाल-बाल बचे सभी पैंसेजर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओंटारियो। US News, Alaska Airlines Emergency Landing: अमेरिका से बड़ी खबर है। अमेरिया में अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स फ्लाइट के साथ शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा प्लेन टेकऑफ के बाद जब 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, तो विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया। यह प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट डोर था।

पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए

दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया।

बोइंग 737-9 के विमानों की उड़ान पर रोक

इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस ने इस घटना के बाद बोइंग 737-9 के सभी विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।

इस बीच भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के इमरजेंसी एग्जिट डोर का निरीक्षण करने को कहा है। अलास्का एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घटना की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के मुताबिक शाम को करीब 5 बजे हुई। नीचे दिए ग्राफिक से प्लेन के दरवाजे की लोकेशन समझ सकते हैं।

पायलट ने की इमरजेंसी की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरवाजे के अलग होते ही विमान के पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है।

पायलट ने कहा- अलास्का 1282 में इमरजेंसी है। हम पोर्टलैंड लौट रहे हैं। अब हम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गए हैं। हमें डायवर्ट होने की जरूरत है। प्लेन में इमरजेंसी है और यहां 177 लोग मौजूद हैं। हम तुरंत लैंडिंग करना चाहते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *