डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भर में 6 जनवरी को लगाए विशेष इंतकाल कैंपों सफलता से उत्साहित होकर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 जनवरी को राज्य में ऐसे और कैंप लगाने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को आयोजित कैंप को आम लोगों से बढिया प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर की सभी तहसीलों और सब-तहसील परिसरों में लगाए इन कैंपों का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कैंपो ने लंबित पडे केसो के निपटारे सुनिश्चित कर लोगों को बड़ी राहत दी है।
इंतकाल के 31,000 से अधिक लंबित मामलों का हल
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इन कैंपो में इंतकाल के 31,000 से अधिक लंबित मामलों का हल किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के कैंप लगाकर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया गया है।
ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਇੰਤਕਾਲਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਪਟਾਉਣ ਲਈ ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਤੇ ਸਬ-ਤਹਿਸੀਲਾਂ 'ਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਗਏ ਜਿੱਥੇ 31 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ…ਇਹ ਇੱਕ ਚੰਗੀ ਪਹਿਲ ਹੈ ਤੇ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਅਜਿਹੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰਾਂਗੇ…
ਅਸੀਂ ਦੋਬਾਰਾ 15 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਇਹ ਕੈਂਪ ਲਾਵਾਂਗੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 7, 2024
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह ‘एक नए युग की शुरुआत’ है क्योंकि लोगों को बिना किसी परेशानी के नागरिक केंद्रित सेवाएं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में भी आम लोगों की सुविधा के लिए इस तरह की जनहितैषी प्रयास जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को पूरे राज्य में इस तरह के कैंप लगाए जाएगे ताकि लंबित मामलों का भी निपटारा किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों से उनके कल्याण के लिए लगाए जा रहे ऐसे कैंपो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील और कहा कि राज्य सरकार लोगों को प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें






