डेली संवाद, जालंधर। Weather Today: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड है। धुंध और कोहरे की मार से लोग घरों में दुबक गए हैं। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ पूरी तरह से धुंध की चपेट में हैं। यहां के कई शहरों में विजिबिलिटी 25 मीटर से नीचे पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
शीतलहर के चलते दिन व रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री का अंतर रह गया है। आज भी सूरज के चमकने के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार तक लोगों को किसी भी प्रकार से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इससे कई फ्लाइट और ट्रेने लेट चल रही हैं।
रेल व हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के अमृतसर व पटियाला, हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ में धुंध के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर पहुंच चुकी है। जिसके चलते रेल व हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को नसीहत दी गई है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और आने वाले कुछ घंटों में धुंध और घनी हो सकती है।
पंजाब के 11 जिलों में ओरेंज अलर्ट
धुंध के चलते मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन के अलावा दोआबा के होशियारपुर, नवां शहर, कपूरथला, जालंधर में ओरेंज अलर्ट जारी है। मालवा के लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ओरेंज अलर्ट दिया गया है।
लगातार गिर रहा है तापमान
पंजाब के तीन जिलों में शीत लहर का अधिक असर देखने को मिला है। यहां दिन व रात के तापमान में तकरीबन 3 डिग्री का ही अंतर रह गया। बीती शाम अमृतसर का दिन का तापमान पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में सबसे कम रहा। यहां दिन का अत्याधिक तापमान मात्र 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान यहां 5.9 डिग्री दर्ज हुआ था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
गुरदासपुर में अधिकतम दिन का तापमान 9.5 और बठिंडा में 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के जींद में दिन का तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में दिन का तापमान 16.2 डिग्री रिकार्ड हुआ।
कई फ्लाइट्स लेट
पंजाब में धुंध के चलते सुबह लैंड होने वाली तकरीबन 7 फ्लाइट्स लेट हैं या उन्हें शेड्यूल्ड किया गया है। इनमें लंदन से आने वाली फ्लाइट तकरीबन 1 घंटा, दुबई से आने वाली फ्लाइट तकरीबन 3 घंटे व सिंगापुर से आने वाली फ्लाइट तकरीबन 2 घंटे की देरी से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होंगी।
कई ट्रेनें चल रही हैं लेट
धुंध के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो गया है। अमृतसर से रवाना हुई ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं। अमृतसर से सुबह कई ट्रेने लेट चलेंगे। इसके लिए रेलवे विभाग ने शैड्यूल जारी किया है।