डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश करता रहता है और लोगों को भड़काने का प्रयास करता है। इस बार भी उसने ऐसे ही किया है। दरअसल आंतकी पन्नू ने अपनी एक नई वीडियो जारी की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस वीडियो में वह भारत के मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहा है। पन्नू ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर भारत तोड़ने की धमकी दी है उसने कहा कि पीएम मोदी मुस्लिम समुदाय के दुश्मन हैं। राम मंदिर समागम अभी तक का सबसे बड़ा अपवित्र कार्यक्रम है।
22 जनवरी मुस्लिम समुदाय पर ब्लू-स्टार ऑपरेशन:- पन्नू
राम मंदिर का निर्माण बाबरी मस्जिद को गिरा कर किया गया है। इसका निर्माण हजारों मुस्लिमों के शवों पर किया गया है। पन्नू का कहना है कि ये बाबरी मंदिर का विध्वंस नहीं है, ये 2 करोड़ भारतीय मुस्लिमों का धर्म-परिवर्तन है। 22 जनवरी मुस्लिम समुदाय पर ब्लू-स्टार ऑपरेशन है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
इसके साथ ही उसने उसने वीडियो में पंजाब के अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की धमकी दी है। यहां हम आपको बता दे कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस कार्यक्रम किया जा रहा है यहां करोड़ों लोग वहां दर्शन करने के किए पहुंच रहे है।
नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें






