Punjab News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आयोजकों ने हमेशा भारत को तोड़ने की कोशिश की: बिक्रमजीत चीमा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 08 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अपना बयान जारी करते हुए कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकालने वालों ने हमेशा भारत को बांटने की कोशिश की है और देश के लोगों के साथ हमेशा अन्याय किया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने धारा 370 और 35-ए लगाकर देश को बांटा और देश में दो विधान और दो संविधान बनाये। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है। बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 में सिखों का नरसंहार किया था। चीमा ने कहा कि 1984 के नरसंहार के अपराधियों को सजा देने या उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस ने उन्हें उच्च पद देकर पुरस्कृत किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय से अभी तक माफी तक नहीं मांगी। चीमा ने कहा कि कांग्रेस से देश देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है कि इन लोगों के दिलों में देश के लिए कोई प्रेम नहीं, बल्कि परिवारवाद प्रेम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है और देश की जनता का शोषण किया है। इस वजह से अब इस कांग्रेस पार्टी अब देश में कोई वजूद नहीं है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *