Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो इंस्पेक्टरों की मौत, मौके से फरार हुआ ड्राइवर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Accident News: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है की दोनों कार से जा रहे थे तभी आगे जाते ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इस भयानक हादसे में दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बता दे कि यह भयानक हादसा देर रात सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हुआ है। बताया जा रहा है हादसा ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ है। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक के पीछे जा घुसी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिसके कारण यह भयानक हादसा हो गया। वहीं हादसे में मरने वालों की पहचान इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल व इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल के रूप में हुई है। यहां हम आपको बता दे कि बेनीवाल हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल और चहल आदर्श नगर थाने में तैनात थे।

ड्राइवर ट्रक को छोड़ मौके पर हुआ फरार

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *