Hair Care Tips: क्या आप भी सफेद बालों से है परेशान, तो आपकी समस्या दूर करेगा ये देसी नुस्खा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hair Care Tips: बदलते लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण आजकल हर तीसरा व्यक्ति सफेद बालों की समस्या से जूझ रहा है। पहले जहां सफेद बाल बढ़ती उम्र का लक्षण माने जाते थे अब वहीं छोटी उम्र में ही लोग इससे जूझ रहे हैं। इस समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

बालों की अच्छे से देखभाल न करना, तेल न लगाना, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, कुछ दवाईयों का सेवन करने से यह समस्या हो सकती है।

सफेद बालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप कैमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जगह कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अमरुद के पत्ते और एलोवेरा

पोषक तत्वों की बात करें तो अमरुद से ज्यादा पोषक तत्व अमरुद की पत्तियों में मौजूद होते हैं। इसके अलावा एलोवेरा भी बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर करने में मदद करता है। ऐसे में इन दोनों चीजों का मिश्रण बालों में लगाकर आप सफेद बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं।

सामग्री

  • अमरुद की पत्तियां – 8-10
  • एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
  • कोई भी हेयर ऑयल – जरुरत अनुसार

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले 8-10 अमरुद की पत्तियों को पानी में उबाल लें।
  • इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
  • अब एक कटोरी में अमरुद के पत्ते का पेस्ट सामान मात्रा में लें।
  • इसमें एलोवेरा जेल और कोई भी एक हेयर ऑयल मिलाएं।
  • सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को बाल धोने से पहले कम से कम 4 घंटे के लिए बालों में लगाएं।
  • तय समय बाद माइल्ड शैंपू के साथ बाल धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

बालों में यह पेस्ट इस्तेमाल लगाने से आपको सफेद बालों से काफी आराम मिलेगा। लेकिन पेस्ट के अलावा अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखें कि अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अच्छी डाइट लें और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें। इससे भी सफेद बालों की समस्या से आपको राहत मिलेगी।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *