डेली संवाद, ब्राजील। Brazil Accident: ब्राजील से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ब्राजील में मिनीबस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा इतना भयानक था कि 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
जबकि 6 लोगों के जख्मी होने ककी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एक राजमार्ग पर स्थानीय समय। मिली जानकारी के मुताबिक मिनीबस बाहिया के उत्तरी तट पर पर्यटक ग्वाराजुबा समुद्र तट की यात्रा के बाद वापस जैकोबिना शहर की ओर जा रही थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
तभी बस एक ट्रक से टकरा गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी एक मिनीबस बाहिया के उत्तरी तट पर ग्वाराजुबा बीच की यात्रा के बाद जैकोबिना लौट रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
तीन दिनों के शोक की घोषणा
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैकोबिना की नगर पालिका ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की है।