CES 2024 Event: CSE के इवेंट में TV से लेकर Phone तक लांच हुए कई गैजेट्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। CES 2024 Event: CES 2024 इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इसमें दुनियाभर की छोटी-बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं। पहले दिन इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जिनमें टीवी, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। हम यहां बताने वाले हैं कि पहले दिन इवेंट में क्या लॉन्च हुआ है।

Transparent TVs

LG और सैमसंग ने इस इवेंट में ट्रांसपेरेंट टीवी लॉन्च की है। एलजी ने 77 इंच की ट्रांसपेरेंट ओलेड टीवी लॉन्च की है। इसकी सेल साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। इस टीवी को ट्रांसपेरेंट मोड और नॉर्मल मोड में आसानी से स्विच कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Book4 Series

सैमसंग ने इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस गैलेक्सी बुक4 सीरीज का अनावरण किया है। इनके साथ सैमसंग फोन के कैमरा को वेब कैमरा के तौर पर इस्तेमाल करने और जनरेटिव एआई फीचर दिया गया है।

Auto Tracking Stand

Belkin ने इवेंट के पहले दिन आईफोन यूजर्स के लिए ऑटो ट्रेकिंग स्टैंड लॉन्च किया है, जो डॉक किट के साथ आता है। यह 15W वायरवेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 179.99 डॉलर (15,000 रुपये लगभग) निर्धारित की गई है।

Samsung AI

सैमसंग ने एआई को लेकर विजन शेयर किया है। कंपनी का मानना है कि ये तकनीक स्मार्टटीवी, लैपटॉप के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है। सैमसंग ने इवेंट में एआई विजन डिस्प्ले के साथ 4-डोर फ्लेक्स फ्रिज लॉन्च किया है।

Asus ROG Phone 8 Series

गेमिंग के शौकीनों के लिए पावरफुल प्रोसेसर वाली इस सीरीज को भी इस इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर संचालित होने वाली ये सीरीज एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *