Haryana News: सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, बिजली सप्लाई के शेड्यूल में किया बदलाव, जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए रात के समय में अपने खेतों में सिंचाई करने वाले किसान को राहत दी है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

दरसअल हरियाणा सरकार ने ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव किया है। सीएम ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने कुल 19 सर्कलों के दो ग्रुप बनाए हैं। इनमें से 7 सर्कल नामतः करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत और जींद में बिजली प्रातःकाल 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शेष सभी सर्कलों में प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे बिजली मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति का यह शेड्यूल आज से शुरू हो गया है और 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

31 जनवरी के बाद की जाएगी पुनः समीक्षा

इसके साथ ही 31 जनवरी के बाद इसकी पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यकता हुई तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। इस निर्णय से किसानों की कठिनाई कम होगी और वे दिन के समय में अपने खेतों को सिंचित कर सकेंगे।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *