Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों का टेबल टेनिस, कराटे तथा पंजाब स्टेट स्कूल चेॅस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टेबल टेनिस तथा पंजाब स्टेट संगठन द्वारा होशियारपुर में आयोजित पंजाब स्टेट स्कूल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल की तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

चेॅस प्रतियोगिता फरवरी मास में बिहार में आयोजित होगी तथा टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में किया गया है। ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच की साक्षी गुप्ता ने U-13 लड़कियों की कैटेगिरी में विजेता रहकर राष्ट्रीय स्तर में खेलने के लिए अपनी जगह बनाई। इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर से तनवीर कौर खिंडा ने U -9 लड़कियों की कैटेगिरी में जीत प्राप्त की तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इनोसेंट हार्ट्स कैंट जंडियाला रोड के कुशाग्र गुप्ता ने अंडर-17 लड़कों की कैटेगिरी में तीसरा स्थान हासिल किया इसके साथ-साथ इनोसेंट हाई स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन की रिद्धि शर्मा ने द स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-14 लड़कियों की कैटेगिरी में जीत हासिल की तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित हुई।

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां के विद्यार्थियों ने जएकएएससआऊथ एशियन कराटे चैंपियनशिप जो कि नई दिल्ली में आयोजित की गई थी, में अभिजीत सिंह ने सिल्वर मेडल, सुखराज सिंह तथा जिया जुनेजा ने ब्रोंज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें




















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *