Punjab News: मंत्री हरभजन सिंह ने PSPCL के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन (पी.एस.पी.सी.एल) को आदेश दिए कि गर्मियों के सीजन के दौरान पैदा होने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पहले से ही प्रबंध कर लिए जाएँ जिससे राज्य के लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने सम्बन्धी किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

यहाँ पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे चली मीटिंग के दौरान बिजली मंत्री ने मैनेजमेंट को गर्मियों में बिजली की संभावित माँग बढऩे के मद्देनजऱ ज़रुरी साजो-सामान और बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए टैंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी सभी औपचारिक कार्यवाहियाँ समय-पर मुकम्मल कर ली जाएँ, जिससे गर्मियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में पी.एस.पी.सी.एल को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसी दौरान पी.एस.पी.सी.एल की कारगुज़ारी से सम्बन्धित अलग-अलग मापदण्डों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों को सेवाएं पहुँचाने की गति को तेज करने और जिन क्षेत्रों में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वहां नुकसान घटाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पहल के आधार पर कार्यवाही करते हुए खऱाब मीटरों से सम्बन्धित औसतन बिलों के मामलों के निपटारे को एक महीने के अंदर-अंदर सुनिश्चित बनाया जाए।

विभाग की कारगुज़ारी में और अधिक लाया जा सके सुधार

बिजली मंत्री ने विभाग के मुख्य इंजीनियरों को भी निर्देश दिए कि वह सम्बन्धित डिवीजऩ अधिकारियों के साथ महीनावार समीक्षा बैठकें करें, जिससे विभाग की कारगुज़ारी में और अधिक सुधार लाया जा सके। उन्होंने साथ ही कहा कि मुख्य इंजीनियरों द्वारा भविष्य में एक-दूसरे से सम्बन्धित दफ्तरों के काम-काज का भी निरीक्षण किया जाएगा।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने मीटिंग के दौरान अधिकारियों को नए साल की बधाई देते हुए भरोसा प्रकट किया कि जिस तरह विभाग द्वारा साल 2023 के दौरान अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए नए रिकॉर्ड कायम किए गए, उसी तरह साल 2024 के दौरान भी बिजली विभाग राज्य की तरक्की की रास्तों को रौशन करने में अहम रोल निभाएगा।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *