Suchana Seth: जाने कौन है वो बिजनेसमैन महिला, जिसने अपने ही चार साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बेंगलुरु। Suchana Seth: बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी के सीईओ (CEO) द्वारा गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसके बाद उसने शव को एक बैग में रखा और टैक्सी से बेंगलुरु भाग रही थी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

गोवा पुलिस की सूचना के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान 39 वर्षीय सूचना सेठ (Suchana Seth) के रूप में हुई है। वह स्टार्टअप कंपनी द माइंडफुल AI लैब (Mindful AI Lab) की संस्थापक हैं। वह चार साल से ज्यादा समय से उस ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व कर रही है, जो आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के क्षेत्र में तरक्की पर केंद्रित है।

100 सबसे मेधावी महिलाओं में शामिल रही सूचना सेठ

सूचना सेठ ने दो साल तक बर्कमैन क्लेन सेंटर में एक सहयोगी के तौर पर काम कर चुकी है। इसके साथ ही वह साल 2021 में एआई एथिक्स की 100 सबसे मेधावी महिलाओं में शामिल रही है। उसने बोस्टन, मैसाचुसेट्स में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिस्पॉन्सिबल मशीन लर्निंग एथिक्स और गवर्नेंस में योगदान दे चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या की वजह पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने पति के साथ “अलगावपूर्ण संबंध” का हवाला देते हुए एक बैग में बच्चे के शव को लेकर कैब से भागने की कोशिश कर रही थी, इस दौरान उसको पकड़ लिया गया। सूचना सेठ ने शनिवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक लग्जरी अपार्टमेंट में चेक इन किया और सोमवार सुबह चेक आउट किया।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *