Canada News: कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के मंदिरों में भारी उत्साह, -15 डिग्री में डटे रामभक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटो। Canada News, Ayodhya, Ram Mandir: कनाडा के मंदिरों में इस समय खासा उत्साह है। कनाडा के मंदिरों में 22 जनवरी की तैयारी चल रही है। कनाडा के मंदिरों में अयोध्या में रामललाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दुनियाभर में बसे हिंदू 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका में बसे हिंदू तो सप्ताहभर उत्सव मनाने वाले हैं। यहां के तमाम मंदिरों में दीपमाला के साथ विशेष पूजा अनुष्ठान होंगे। वहीं, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में भी तैयारियां चल रही हैं।

अमेरिका में राम मंदिर से LIVE प्रसारण

22 जनवरी को अमेरिका के मंदिरों में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सजीव प्रसारण होगा। अमेरिका के रहने वाले भारतीय मूल के अभिनव ने बताया कि भारत में 22 जनवरी की सुबह होगी तब अमेरिका के पूर्वी तट पर वहां के समयानुसार 21 जनवरी की रात हो रही होगी।

Holy Ayodhya app
ram mandir

तापमान माइनस 13 डिग्री चल रहा है

इसलिए सभी भक्त ऑनलाइन ही रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे। बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर टोरंटो से लेकर कनाडा के सस्कैचवन में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर (आईएसएसओ) में तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां इन दिनों तापमान माइनस 13 डिग्री चल रहा है, लेकिन भक्तों का जोश आसमान पर है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अमेरिका के ह्यूस्टन में विशाल कार रैली निकाली। रैली ने लगभग 160 किमी की दूरी तय की और छह घंटे में 11 पड़ावों पर रुकी। ये पड़ाव रास्ते में आने वाले हिंदू मंदिर रहे। मंदिरों में लगभग 2,000 श्रद्धालु इक्ट्ठा हुए।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *