Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के निवास स्थान पहुँचे सी एम मान की बहन मनप्रीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा के घर अशोक नगर में वीरवार दोपहर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर पति त्रिलोक सिंह के साथ पहुंची।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के परिवारिक सदस्य राजन अरोड़ा, साक्षी अरोड़ा, गीता अरोड़ा, राज कुमार अरोड़ा, राजू मदान, ऊर्जा मदान, राधिका मदान, गौरव मदान व सुरिंदर खन्ना ने मनप्रीत कौर और उनके पति स.त्रिलोक सिंह का अरोड़ा परिवार के घर पहुंचने पर भव्य स्वागत फूलों का गुलदस्ता दे कर किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि अरोड़ा परिवार के साथ मेरा पारिवारिक संबंध है। और मैं अपने पति के साथ अरोड़ा परिवार के घर अशोक नगर में उनके निवास स्थान पर नए साल व लोहड़ी-माघी की बधाई देने विधायक रमन अरोड़ा को उनके निवास स्थान पर आई हूं।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के निवास स्थान पहुँचे सी एम मान की बहन मनप्रीत कौर

मनप्रीत कौर ने कहा कि जालंधर के अशोक नगर में अपने भाई विधायक रमन अरोड़ा के घर आई हूं। विधायक रमन अरोड़ा के घर पर मेरी तीसरी निजी फेरी है। उसी संबंध के तहत में अरोड़ा परिवार के घर पर आई हूं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इस दौरान स.त्रिलोक सिंह ने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा एक अच्छे इंसान है, वह हमेशा सभी के दुःख सुख में शामिल होते है। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा धर्म के राह पर चल कर दूसरों को भी धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे है, क्योंकि वह ख़ुद भी बालाजी के परम भक्त है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *