Jalandhar News: जालंधर में भाजपा का सांसद आने पर शहर में पुरातत्व संस्कृति का विस्तार कर पूरी दुनिया में होगी अनूठी पहचान- भाजपा नेता

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा के नेताओं ने एतिहासिक शक्तिपीठ माता सती और मां अन्नपूर्णा मंदिर के नवीनीकरण के लिए केंद्रीय कानून न्याय व कला संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नाम पर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, के.डी भंडारी, सरबजीत सिंह मक्कड़, महामंत्री अशोक सरीन हिक्की व राजेश कपूर ने मांग पत्र दिया है।

मन्दिर का रास्ता तंग गलियों से हो कर गुजरता

उन्होंने इस मांग पत्र में इस बात को दोहराया है कि जब मेघवाल जालंधर आए थे तो इन मंदिरों के ऐतिहासिक दृष्टिकोण के बारे में अवगत करवाया गया था और केंद्रीय मंत्री ने उस समय इन सभी के सौंद्रीयकरण और नवीनीकरण के लिए उचित दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि मन्दिर का रास्ता तंग गलियों से हो कर गुजरता है। उन्होंने कहा कि मन्दिर को भव्य गलियारे की बहुत आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस ऐतिहासिक और पौराणिक सांस्कृतिक धरोहर का विकास और संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि संस्कृति मंत्रालय इस सांस्कृतिक धरोहर के जीनोद्वार और संरक्षण में अपना पूर्ण सहयोग करेगा।सभी भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जालंधर शहर में भाजपा का सांसद आने पर पुरातत्व संस्कृति का विस्तार कर पूरी दुनिया में शहर की अनूठी पहचान होंगी।

माता की स्तन रूप पिण्डी विग्रह आज भी वर्तमान में सुशोभित

उन्होंने दोनों मंदिरों के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि माँ अन्नपूर्णा मन्दिर में माता की स्तन रूप पिण्डी विग्रह आज भी वर्तमान में सुशोभित है। भविष्योत्तर पुराण में माँ अन्नपूर्णा की कथा आती है जिसमें बताया गया है कि काशी के ब्राह्मवधनंजय माँ अन्नपूर्णा का स्थान खोजते हुए ऐसे स्थान पर पहुँचा जहाँ एक विशाल सरोवर के पास 21 सीढ़ियां उतर कर एक बावड़ी के सामने माता अन्नपूर्णा स्वर्णमय सिंहासन पर विराजमान है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

यह मन्दिर भी ऐसा ही है। बाहर एक सरोवर है जिसे अंग्रेज इतिहासकार कनिंघम ने ब्रह्मसर नाम दिया है। इसके किनारे तीन प्राचीन मन्दिर हैं। माँ अन्नपूर्णा मन्दिर ,सती गाता वृन्दा देवी मन्दिर ,ब्रह्मकुण्ड। वर्तमान में कार्तिक शुक्ल अष्टमी (गोपाष्टमी) से कार्तिक पूर्णिमा तक यहाँ बहुत भारी मेला लगता है। बड़ी दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मन्दिर आते हैं। इन दिनों में बहाँ आंवला पूजन, तुलसी पूजन और तुलसी- विवाह जैसे कार्यक्रम होते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *