New Job Joining: नई कंपनी ज्वाइन करने से पहले इन चीजों के बारे में जरूर जान ले

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। New Job Joining: नई जॉब मिलने की कई बार इतनी खुशी होती है कि लोग सैलरी के अलावा बाकी चीज़ों पर ध्यान ही नहीं देते और बाद में जब धीरे-धीरे कंपनी की पॉलिसी और दूसरी चीज़ों के बारे में पता चलता है, तब लगता है कि उस वक्त ध्यान दिया होता, तो आज ऐसी प्रॉब्लम न होती।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अगर आपने भी हाल-फिलहाल अपने करियर की शुरुआत की है और दूसरी कंपनी में स्विच करने की प्लॉनिंग कर रहे हैं, तो ज्वॉइनिंग से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आइए जान लें इनके बारे में।

ऑफर लेटर

किसी भी नई कंपनी को ज्वॉइन करने से पहले कंपनी की तरफ से मिलने वाले ऑफर लेटर को इत्मीनान से पढ़ें। क्योंकि इसमें सैलरी की डिटेल्स और कंपनी से जुड़े नियम-कानून के बारे में लिखा होता है।

सैलरी आपके मन-मुताबिक मिल रही है या नहीं, ऑफिस पॉलिसी में ऐसा कुछ तो नहीं जिससे आप कुछ सालों के लिए कंपनी से बंध जाएंगे। ये सारी चीज़ें क्रॉस चेक करने के बाद ही ऑफर लैटर एक्सेप्ट करें।

प्रोबेशन पीरियड

हर नई कंपनी में एंपलॉई की काबिलियत चेक करने के लिए उसे कुछ टाइम तक प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाता है, तो इस पीरियड का अच्छे से यूज़ करें। रेज्यूमे में जो अपने बारे में बताया है उसे प्रूफ करके भी दिखाएं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

किसी भी तरह की गलतियां करने से बचें क्योंकि प्रोबेशन पीरियड में कंपनी के पास पूरे राइट्स होतेे हैं आप पर एक्शन लेने के लिए। ऑफर लैटर मिलने के बाद भी नौकरी जा सकती है।

पे रोल

बहुत सारी कंपनीज़ में लोगों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर रखा जाता है न कि पे रोल पर। ऐसी कंपनीज़ में एंप्लाइज़ को पीएफ, मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं नहीं मिलती, तो एक जरूरी चीज़ है, तो ज्वॉइन करने से पहले संबंधिक व्यक्ति से इस बारे में क्लियर कर लें।

ग्रैच्युटी

कंपनी से ग्रैच्युटी से जुड़े नियमों के बारे में भी क्लियर पूछ लें। वैसे तो ग्रैच्युटी के लिए उस कंपनी में आपको लगातार 5 साल काम करना ही होता है, लेकिन फिर भी इससे जुड़ी जानकारी रखें।

पीएफ

लेबल कानून के अनुसार अगर कंपनी में 10 से ज्यादा एंप्लाईज़ हैं, तो पीएफ देना ही होता है। पीएफ में एंप्लाई को दी जाने वाली सैलरी का ही कुछ हिस्सा काटा जाता है और उतना ही हिस्सा कंपनी भी अपनी ओर से देती है। जिसे आप वहां से निकलने के बाद ले सकते हैं। इस पॉलिसी के बारे में भी एचआर से पूरी डिटेल्स ले लें।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *