Raid In Hotel: शहर के इस होटल में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Police Raid
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Raid In Hotel: हरियाणा के एक होटल में पुलिस द्वारा रेड मारने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने हरियाणा के अंबाला जगाधरी रोड स्थित सूर्या होटल (साहा) में पुलिस ने छापा मारा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा रेड करने पर होटल में कई तरह की ऐसी बातें देखने को मिली है जिससे पुलिस को इस बात का शक हो रहा है कि कही होटल में किसी प्रकार की कोई गलत गतिविधियां तो नहीं चल रही है।

रिकॉर्ड खंगाला तो कई प्रकार की मिली खामियां

मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड खंगाला तो उसमे कई प्रकार की खामियां मिली है। पुलिस के मुताबिक, होटल में लगे 6 कमरों में से (कमरा नंबर-101 व 106) की कोई ID लेनी नहीं पाई गई।

इसी के साथ ही कमरा नंबर-103,104 व 105 की सिंगल ID लेनी पाई गई। इन 6 कमरों में ठहरे यात्रियों का रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक होटल मालिक ने रिकॉर्ड मेंटेन न करके सरकारी आदेशों की अवहेलना की है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वहीं पुलिस ने इन सबको देखते हुए होटल मालिक के खिलाफ धारा 188 के तहत केस कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा इस मामले की हर तरफ से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर कुछ जांच में ऐसा सामने आता है जो गैर कानूनी है तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *