Ram Mandir: नए साल में रामलला को तोहफे में दिया 24 सौ किलो का घण्टा, निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का होगा इस्तेमाल

Daily Samvad
3 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 11 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir: एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घण्टा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज़ दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही इक्यावन किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पांच सौ रामभक्तों के साथ अयोध्या आए आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि पहुंचे। इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे।

30 दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की होनी है। वहीं, जब प्रभु राम भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तो अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।

रामलला के मंदिर के ‘‘सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर

इस बीच रामनगरी अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के ‘‘सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले तीन दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़लि पर लगाये जा रहे हैं।

गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

ड्रोन कैमरों से निगरानी

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतकर्ता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है, इसके साथ ही पुलिस और एसएसबी जवान ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रहे हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *