Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में लगा ‘सोना का दरवाजा’ बताएगा हिन्दू धर्म की सभ्यता के बारे में, दरवाजे पर उकेरे गए कई चिह्न

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 11 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की होनी है। वहीं, जब प्रभु राम भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तो अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस बीच रामनगरी अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के ‘‘सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले तीन दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़लि पर लगाये जा रहे हैं।

गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

दरवाजों पर सोने की परत चढ़ी

गर्भगृह के मुख्य द्वारों की पूजा हो गई है, तो वहीं गर्भगृह के दोनों ओर लगने वाले दरवाजों पर काम जारी है। मंदिर निर्माण स्थल के पास बने कार्यशाला में इन दरवाजों को देखा जा सकता है। दरवाज़ों पर हाथी, कमल दल, झरोखे जैसे डिजाइन इसको भव्यता प्रदान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हैदराबाद की 100 साल पुरानी कंपनी अनुराधा टिंबर राम मंदिर के लकड़ी के दरवाजों को तैयार कर रही हैय़ मगर, खास बात ये है कि ये दरवाजे अयोध्या में अस्थाई वर्कशॉप में बनाकर तैयार किए जा रहे हैं। दरवाजों पर नागर शैली के निर्माण की झलक साफ दिख रही है। मंदिर के दरवाजे पर सोने की परत चढ़ी होगी।

कारीगर रात दिन अयोध्या में काम कर रहे

दरवाजों की वर्क शॉप में काम कर रहे शेखर दास ने बताया कि दरवाजों की डिजाइन में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि भव्यता की झलक इनमें दिखे। साथ ही हिंदू धर्म में जो शुभता के प्रतीक माने जाते हैं, उन चिह्नों को भी इन दरवाजों पर उकेरा गया है। लकड़ी के दरवाजों पर नक्काशी के लिए तमिलनाडु के कारीगर रात दिन अयोध्या में काम कर रहे हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *