Lipstick Side Effects: खूबसूरत दिखने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिपस्टिक के जान ले Side Effects

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 584 शब्द|📅 11 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lipstick Side Effects: खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं बाजार में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। इन्हीं सारे प्रोडक्ट्स में से एक है लिपस्टिक, लेकिन लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से कितना नुकसान होता है। यह होठों पर रंग की परत नहीं बल्कि रसायन की परत चढ़ने जैसा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कई सारी लिपस्टिक में कैमिकल का इस्तेमाल होता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। यह होंठों पर रंग की परत नहीं बल्कि रसायन की परत चढ़ाने जैसा है क्योंकि कई सारी लिपस्टिक में कैमिकल का इस्तेमाल होता है जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं।

कैंसर का खतरा

लिपस्टिक में कार्सिनोजेनिक नाम की सामग्री मौजूद होती है जिससे कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाकर रखने के लिए उनमें डाले गए कैमिकल से खांसी, आंखों में जलन, गले में घरघराहट और अन्य तरह की एलर्जी की समस्या होने लगती है।

आंखों में जलन

ब्यूटी कॉस्मेटिक्स आंखों में होने वाली जलन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। वैसे तो आंखों में जलन, काजल या फिर मस्कारा लगाने से होती है। कई महिलाएं लिपस्टिक को आई शैडो की तरह इस्तेमाल में लाती हैं। ऐसे में कैमिकल युक्त लिपस्टिक आंखों में जलन का कारण बन सकती हैं।

गर्भवस्था में हानिकारक

लिपस्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेड के कारण गर्भवस्था के लिए खतरनाक भी होसकता है। यह गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण गर्भपात तक की समस्या भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

लिपस्टिक होंठो के जरिए पेट तक पहुंच सकती है जिससे कारण रक्त में लेड का लेवल बढ़ सकता है। गर्भवतियों में लेड आसानी से प्लेसेंटा को पार कर सकता है जिसके कारण बच्चों में जन्मजात लेड टॉक्सिटी होने का खतरा बढ़ सकता है।

बांझपन

एक्सपर्ट्स की मानें तो लिपस्टिक में पाए जाने वाले अलग-अलग कैमिकल के कारण बांझपन की समस्या भी पैदा हो सकती है। महिलाएं दिनभर में कई बार लिपस्टिक होंठों पर लगाती हैं जिसके कारण इसमें मौजूद कैमिकल मुंह के रास्ते से पेट में पहुंचते हैं।

यह कैमिकल पेट में जाकर बांझपन जैसी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। वहीं लिपस्टिक को लेकर किए गए शोध में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि इसमें लेड की मात्रा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

किडनी की समस्या

रोज लिपस्टिक लगाने के कारण किडनी फेल होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं दरअसल ऐसा लिपस्टिक में इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट कैडमियम के कारण हो सकता है।

एलर्जी

लिपस्टिक बनाने में कुछ ऐसे जहरीले इंग्रीडिएंटस भी पाए जाते हैं जिसमें बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड नाम का कैमिकल होता है जिसके कारण होंठों के आस-पास के एरिया में खुजली की समस्या या फिर अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

इस बात का रखें ध्यान

  • सबसे पहले कोशिश करें कि हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल ही करें।
  • यदि लिपस्टिक लगाना जरुरी है तो इस बात का ध्यान रखें कि यह मुंह के अंदर न जाए।
  • लिपस्टिक खरीदते समय हमेशा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में पढ़ें।
  • इसे लगाने से पहले होंठों पर बेस जरुर लगाएं।
  • बेस बनाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • यह होंठों और लिपस्टिक के बीच एक परत बना देता है जिससे लिपस्टिक के साइड इफेक्ट से आप बच सकते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *