Canada News: कनाडा में पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी की मौत, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 12 Jan 2024

टोरंटो। Canada News: कनाडा से बड़ी खबर है। कनाडा में पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जिससे पंजाब में उक्त खिलाड़ी के घर मातम छा गया। कनाडा में लगातार हार्ट अटैक से लोगों की मौत हो रही है। खासकर पंजाबी युवा कनाडा में मौत का शिकार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जानकारी के मुताबिक पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कपूरथला जिला के गांव संगोवाल के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी तलविंद्र सिंह तिंदा की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

Canada Latest News
Canada Latest News

स्पांसर वीजा पर कनाडा गया था

मौत की खबर सुनकर परिवार भी स्तब्ध रह गया है तथा पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है। बताया जा रहा है कि तलविंद्र सिंह करीब 5 महीने पहले ही स्पांसर वीजा पर कनाडा गया था, जहां पर हार्ट अटैक से मौत होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

तलविंद्र सिंह की मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि तलविंद्र सिंह उन्हें इस तरह से अचानक छोड़कर चला जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *