Donkey Flight: जालंधर के दो बड़े ट्रैवल एजैंट मानव तस्करी में शामिल, गुजरात CID के बाद पंजाब की SIT का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Donkey-Route
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Donkey Flight: पंजाब की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (SIT) ने मानव तस्करी से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा किया है। जालंधर के दो बड़े ट्रैवल एजैंट इस मानव तस्करी में शामिल हैं। फिलहाल SIT ने अभी ट्रैवल एजैंटों का नाम नहीं बताया है, लेकिन जल्द ही इन ट्रैवल एजैंटों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उधर, गुजरात की CID टीम ने भी पंजाब पुलिस को इनपुट भेजा है।

फ्रांस में 300 लोगों को हिरासत में लिया गया

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दुबई से अमेरिका के निकारागुआ जा रही फ्लाइट को फ्रांस में रोक लिया था। इस फ्लाइट को 21 दिसंबर को फ्रांस में मानव तस्करी के आरोप में रोका गया था इस विमान में 300 से ज्यादा लोग सवार थे। जिन्हें फ्रांस सरकार ने हिरासत में ले लिया था। बाद में फ्लाइट वापस दिल्ली भेज दी गई।

पंजाब और गुजरात के ट्रैवल एजैंट शामिल

इसी मामले को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस फ्लाइट में 300 लोगों में से 159 लोग पंजाबी थे, जिनमे से 57 मालवा 37 दोआबा से और 64 माझे के लोग थे। इस मामले में गुजरात और पंजाब के नामी ट्रेवल एजेंट के शामिल है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

बताया जा रहा है कि 159 पंजाबी लोगों में ज्यादातर लोग ऐसे थे जिन्होंने जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने डंकी रूट से अमेरिका भेजने का प्लान बनाया था। बताया जा रहा है कि उस ट्रेवल एजेंट का इस मामले में काफी पुराना नाम है यानि उसने आज तक काफी लोगों को डंकी के जरिए विदेश भेजा है।

पिछले 6 महीने में करीब 10 जहाज डंकी रुट से जा चुके

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेवल एजेंट के माध्यम से पिछले 6 महीने में करीब 10 जहाज डंकी रुट से जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों को विदेश भेजने के नाम पर इनसे करीब 60 से 80 लाख रुपए लिए गए थे। गुजरात की सीआईडी अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं पंजाब की स्पेशल जांच टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुजरात की सीआईडी पंजाब पुलिस के साथ इनपुट शेयर कर रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार भी इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। वहीं आने वाले समय में इसे लेकर और बड़े खुलासे किए जा सकते है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *