ED Raid In Punjab: पंजाब में इस बड़ी कंपनी पर ED की Raid

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, लुधियाना। ED Raid In Punjab: पंजाब के जिला लुधियाना से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में ईडी ने एक बड़ी कंपनी पर रेड की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा लुधियाना में टेक्सटाइल कंपनी के दफ्तरों में छापेमारी की गई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मीडिया के हवालों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने आज शुक्रवार को SEL टेक्सटाइल लिमिटेड के लुधियाना और मोहाली के दफ्तरों में अचानक रेड की। बताया जा रहा है कि ED की टीम द्वारा टेक्सटाइल कंपनी के करीब 13 परिसरों पर छापेमारी की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा कंपनी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच के संबंध में सूचना रिपोर्ट (ECIR) का अनुसरण है। CBI ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी ने 1530 करोड़ की धोखाधड़ी की है। ईडी द्वारा दफ्तरों में छापेमारी के दौरान दस्तावेज खंगाले गए। बताया जा रहा है कि कपंनी ने बैंकों से लिए गए लोन का दुरुपयोग किया था इससे बैंकों को 1530 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *