Google Assistant: Google Assistant ने अपने कस्टमर्स के लिए हटाए ये 17 फीचर्स

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 544 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google Assistant: जानी मानी टेक कंपनी गूगल के भारत में लाखों यूजर्स है , जो अपनी जरूरतों के हिसाब इनका इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं फीचर्स में से एक गूगल असिस्टेंट भी है, जिसको दुनिया भर में सभी एंड्राइड फोन में इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

बता दें कि गूगल असिस्टेंट में कुछ ऐसी सुविधाओं देता है, जिसका उपयोग लोगों द्वारा ज्यादा नहीं किया जाता है। अब Google ने बताया है कि वह कुछ ऐसे फीचर्स को हटा रहा है जिनका यूजर्स कम इस्तेमाल कर रहे हैं।

ब्लॉग पोस्ट में मिली जानकारी

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट जानकारी दी है कि हम Google Assistant को और अधिक उपयोगी बनाना जारी रख रहे हैं, हम आपके पसंदीदा अनुभवों को प्राथमिकता दे रहे हैं और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए इनबिल्ड तकनीक में निवेश कर रहे हैं। जिसका अर्थ है कि कुछ कम उपयोग की गई सुविधाओं का अब समर्थन नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दें कि गूगल ने कुल 17 फीचर्स को रिमूव करने की बात कही है। हम आज इस फीचर्स के बार में जानेंगे।

Google असिस्टेंट से रिमूव होंगे 17 फीचर्स

  • सबसे पहला फीचर है कि गूगल आपको अब अपनी वॉइस से Google Play बुक्स पर ऑडियो बुक्स चलाने और कंट्रोल करने नहीं देगा। आप हालांकि आप अभी भी अपने मोबाइल डिवाइस से ऑडियोबुक कास्ट कर सकते हैं।
  • Google Assistant-सक्षम डिवाइस पर मीडिया अलार्म, म्यूजिक अलार्म या रेडियो अलार्म सेट करने या उपयोग करने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि आप ऐसा करने के लिए एक कस्टम रूटीन बना सकते हैं या स्टैंडर्ड अलार्म का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप अपनी कुकबुक को एक्सेस करने के लिए या मैनेज करने के लिए इसका उपयोग नहीं कर सकेंगें। इसके अलावा रेसिपी को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसपर करना, एक गाइज रेसिपी वीडियो चलाना, या रेसिपी स्टेप दिखाना ये सब नहीं हो पाएगा। हालांकि आप वेब और यूट्यूब पर रेसिपी खोजने के लिए Google Assistant का उपयोग कर सकते हैं।
  • स्मार्ट डिस्प्ले और स्पीकर पर स्टॉपवॉच का मैनेज करने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। मगर आप अभी भी टाइमर और अलार्म सेट कर सकते हैं।
  • किसी डिवाइस को कॉल करने या अपने Google फैमिली ग्रुप पर संदेश भेजने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते है।
  • ईमेल, वीडियो या ऑडियो संदेश भेजने के लिए अपनी आवाज का उपयोग नहीं कर पाएंगे। आप अभी भी कॉल कर सकते हैं और टेक्स्ट संदेश भेज असिस्टेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अपनी आवाज से Google कैलेंडर में किसी ईवेंट को रीशेड्यूल करने के लिए भी अब आप इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
  • इसके साथ ही मैसेज पढ़ने और भेजने, कॉल करने और मीडिया को कंट्रोल करने के लिए इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
  • यहां तक कि Google Maps पर Google Assistant ड्राइविंग मोड में ऐप लॉन्चर का उपयोग करना भी अब संभव नहीं होगा।
  • आप अभी भी Google Maps पर साउंट कंट्रोल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे फीचर्स है , जिनको गूगल ने हटा दिया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *