Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में लोहड़ी के पर्व की धूम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया।

पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों और लोककथाओं को समृद्ध करने के लिए लोहड़ी उत्सव बहुत उत्साह से मनाया गया विद्यार्थियों ने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए नृत्य गीत एवं पारंपरिक पंजाबी बोलियां सहित संस्कृत कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

लोहड़ी की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए न केवल स्वादिष्ट व्यंजन उपस्थित लोगों में वितरित किए गए अपितु ‘पंजाबी व्यंजन और लोहड़ी में अपनाए जाने वाले रीति-रिवाज’ विषय पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

युवाओं में आशावाद, एकता और साझा जिम्मेदारी की भावना जगाने के लिए स्वामी विवेकानन्द के प्रेरक आदर्शों पर पोस्टर-मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इस कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल और कॉलेज राहुल जैन, प्रिंसिपल इनोसेंट हार्ट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन डॉक्टर अरजिंदर सिंह, ऑफिशियेटिंग डायरेक्टर डॉ गगनदीप कौर धंजू वरिष्ठ अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा होगा अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *