Punjab News: पंजाब में होने जा रहा है पतंगबाज़ी का बड़ा मुकाबला, जितने वाले को मिलेगा लाखों रुपए का ईनाम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के रिवायती और विरासती मेलों को देश-दुनिया में प्रात्साहित करने और इन मेलों के प्रति लोगों की रुचि को और अधिक बढ़ाने के लिए राज्य में शुरू किए गए मेलों की श्रृंखला के अंतर्गत 10 और 11 फरवरी 2024 को फिऱोज़पुर में शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में ‘‘सबसे बड़ा पतंगबाज़’’ विषय के अंतर्गत राज्य स्तरीय पतंगबाज़ी मुकाबले और बसंत मेला करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री मिस अनमोल गगन मान ने बताया कि फिऱोज़पुर का बसंत मेला धूम-धाम से मनाया जाता है, और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा इस मेले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासशील है, जिसके लिए बसंत मेले के अवसर पर पतंगबाज़ी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा पतंगबाज़ी के मेले में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और अन्य मेलों सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए वैबसाईट लॉन्च की गई है। कैबिनेट मंत्री मिस अनमोल गगन मान ने बताया कि इस मेले के दौरान अलग-अलग तरह की पतंगबाज़ी के मुकाबले होंगे और पहले स्थान पर आने वालों को लाखों रुपए के ईनाम दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पुरूषों के पतंगबाज़ी मुकाबलों में पहला स्थान हासिल करने वाले को 1 लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा और इसी तरह ही महिलाओं के पतंगबाज़ी मुकाबलों में पहला स्थान हासिल करने वाली विजेता को भी 1 लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि 10 से 18 साल की उम्र वाले लडक़े-लड़कियों में से विजेताओं को 25-25 हज़ार रुपए के ईनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा एन.आर.आई कैटेगरी पतंगबाज़ी मुकाबलों के विजेताओं को 51 हज़ार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

2 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा

उन्होंने बताया कि पतंगबाज़ी मुकाबलों में सबसे आकर्षित मुकाबला ‘‘सबसे बड़ा पतंगबाज़ मुकाबला’’ होगा और इस मुकाबले के विजेता को 2 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मुकाबलों में चाइना डोर का प्रयोग करने की पूर्ण पाबंदी है। पतंगबाज़ी मुकाबलों में भाग लेने वालों को अपना रजिस्ट्रेशन वैबसाईट www.kitefestivalferozepur2024.in और 15 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक किया जा सकता है।

इसके अलावा अलग-अलग मुकाबलों सम्बन्धी नियम और शर्तें भी इस वैबसाईट पर उपलब्ध हैं। इस मेले में रिवायती खान-पान के स्टॉल लगाए जाएंगे और लोक गायक अपने गीतों के द्वारा मेले का माहौल रंगीन बनाएंगे। उन्होंने राज्य निवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक इस मेले में भाग लें।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा होगा अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *