Punjab News: सीएम ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का चैक सौंपा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, बघरौल। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरूवार को ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुँचे और उनके परिवार को शहीद के सम्मान के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा।

Punjab News: सीएम ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का चैक सौंपा

शहीद हवलदार जसपाल सिंह, जो 9 महार रेजीमेंट में तैनात थे, की शहादत पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद का देश हमेशा कर्ज़दार रहेगा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए और परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है और इसकी भरपायी किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती परन्तु सरकार ने शहीद के सम्मान के लिए विनम्र सा प्रयास किया है। भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा कि शहीद केवल एक परिवार या राज्य का नहीं, बल्कि समूची कौम का होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता मुहैया करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के लोग हवलदार जसपाल सिंह के बलिदान के हमेशा ऋणी रहेंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान बहादुरी, समर्पण और दिलेरी का प्रदर्शन करके देश और पंजाब का नाम रौशन किया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *