Punjab News: सीएम मान ने 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नई अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 808 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने सम्बन्धी अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज संगरूर जिले में 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नयी अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को समर्पित की।

Punjab News: सीएम मान ने 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नई अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरियां राज्य के विकास और खुशहाली के केंद्र के तौर पर काम करेंगी और कहा कि इस पहलकदमी का उद्देश्य राज्य के नौजवानों में पढ़ने की आदत पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम नौजवानों के सशक्तिकरण और उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर के हिस्सेदार बनाने में अहम साबित होगा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह लाइब्रेरियां नौजवानों की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी, जहाँ से पढ़ कर राज्य के नौजवान बड़े अफ़सर, विज्ञानी, डाक्टर, तकनीकी माहिर और अन्य ऊँचे पदों पर बिराजमान होंगे।

Punjab News: सीएम मान ने 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नई अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अव्वल दर्जे की लाइब्रेरियां अत्याधुनिक सहूलतों से लैस हैं जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि यह पुस्तक प्रेमियों के लिए अधिक से अधिक लाभदायक साबित हों। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरियां हाईटेक सहूलतों जैसे एयर कंडीशनर, इनवरटर, सी. सी. टी. वी. कैमरे, वाई-फाई और अन्य सहूलतों से लैस हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लाइब्रेरियां असली मायने में ज्ञान और साहित्य का भंडार हैं।

लाइब्रेरियों में अलग-अलग विषयों से सम्बन्धित किताबें मौजूद

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि इन अत्याधुनिक लाइब्रेरियों में अलग-अलग विषयों से सम्बन्धित मूल्यवान किताबें मौजूद हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइब्रेरियों के संग्रह में कुछ दुर्लभ और कीमती पुस्तकें शामिल हैं, जो पुस्तक प्रेमियों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होंगी।

Punjab News: सीएम मान ने 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नई अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरियां विद्यार्थियों की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि नौजवान हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करें और राज्य में से ऐसे हुनरमंद नौजवान पैदा किये जा सकें, जो अलग-अलग क्षेत्रों में राज्य का नाम रौशन करें।

सरकार ने राज्य में खेल को प्रफुल्लित करने पर दिया विशेष ध्यान

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वार हीरोज़ स्टेडियम में 14 लाख रूपये की लागत से तैयार वेट लिफ्टिंग सैंटर और 92 लाख से तैयार एस्ट्रो टर्फ लोगों को समर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेल को प्रफुल्लित करने पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे नौजवानों की असीमित ऊर्जा सही दिशा की तरफ लग रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार खिलाड़ियों को खेल की तैयारी के लिए फंड दिए हैं जिससे वह खेल मुकाबलों में जीत हासिल कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी का नतीजा है कि पिछले साल हुए एशियाई खेलों में पंजाबियों ने 19 पदक जीते, जोकि एशियाड शुरू होने से लेकर बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक हैं।

राज्य के खिलाड़ी पंजाब का नाम रौशन कर रहे

उन्होंने आगे कहा कि यह सभी के लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि भारतीय हॉकी दल में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार के अथक यत्नों स्वरूप राज्य के खिलाड़ी पंजाब का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को खेल की तरफ उत्साहित करने के साथ-साथ नकद इनाम और अन्य सहूलतों देकर उनका मान-सम्मान भी कर रही है।

गणतंत्र दिवस की परेड सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी ग्राउंड में नहीं करवाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि पंजाब भर में गणतंत्र दिवस की परेड सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी ग्राउंड में नहीं करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परेड के दौरान राज्य और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए कई झांकियां और अन्य समागम करवाए जाते हैं।

खिलाड़ियों को बहुत ज़्यादा दिक्कत पेश आती

भगवंत सिंह मान ने कहा कि समागमों के दौरान परेड के समय वाहनों और अन्य मशीनरी की आवाजाही ट्रैक को नुकसान पहुंचाती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ट्रैक को नुकसान पहुँचने से खिलाड़ियों को बहुत ज़्यादा दिक्कत पेश आती है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी स्थिति से बचने के लिए राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस की परेड सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी स्टेडियम में न करवाने का फ़ैसला लिया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी फ़ैसले के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के मौके पर लुधियाना में होने वाला समागम अब पी. ए. यू में होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध है और खिलाड़ियों या खेल के बुनियादी ढांचे का कोई नुक्सान नहीं होने दिया जाएगा।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *