Punjab Weather Update: पंजाब में फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम, कोहरे और ठंड का कहर आज भी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को दोनों राज्यों के ज्यादातर शहरों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई शहरों में दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच है।

15 जनवरी तक रहेंगे ऐसे हालात

मौसम विभाग का कहना है कि ये हालात 15 जनवरी तक रहेंगे। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शहरों में घने कोहरे की सूचना मिली है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वहीं अमृतसर में आज सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी सिर्फ 25 मीटर थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ में आज सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इसके साथ ही आज दिन में धूप रहने की संभावना है।

ठंड की जारी की गई चेतावनी

वहीं शाम को हल्का कोहरा रहेगा। ठंडी हवाओं से तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में ठंड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज चंडीगढ़ शहर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमृतसर में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। तापमान 5 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसी तरह जालंधर शहर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आज का तापमान 5 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *