Ways To Reach Ayodhya: इन तरीकों से आसानी से पहुंच सकते हैं रामजन्मभूमि

Daily Samvad
6 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 819 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ways To Reach Ayodhya: देशभर में रामलला के स्वागत की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार होने वाला है। इसी क्रम में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मंदिर के इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए हर कोई उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जल्द ही मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा, जिसके बाद लोग आसानी से भगवान राम के दर्शन कर पाएंगे। राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद से ही कई लोग राम जन्मभूमि अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, अलग-अलग राज्यों से यहां तक पहुंचने का सफर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर अगर आपको यहां तक पहुंचने का रूट ही न पता हो। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे अयोध्या तक पहुंचने वाले उन सभी रूट्स के बारे में, जहां से आप आसानी से श्रीराम की जन्मभूमि तक पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से ऐसे पहुंचे अयोध्या

अगर आप ट्रेन के जरिए अयोध्या जाने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अयोध्या जंक्शन पहुंचना होगा, जो प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। देश के कई शहरों से यहां के लिए डेली या वीकली ट्रेन उपलब्ध है।

इसके अलावा लखनऊ, दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर से भी यहां के लिए सीधी ट्रेनें चलती हैं। साथ ही दूर से यात्रा करने वालों के लिए, कनेक्टिंग ट्रेनें आसानी से उपलब्ध हैं।

अयोध्या जाने के लिए लोकप्रिय रेल मार्ग-

दिल्ली से अयोध्या- कई ट्रेनें इन दो प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं। इस रूट के सफर का समय 7 से 14 घंटे तक होता है। इन शहरों के लिए कुछ लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल निम्न हैं:-

  • वंदे भारत एक्सप्रेस (आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट)
  • कैफियत एक्सप्रेस (ओवरनाइट)
  • फरक्का एक्सप्रेस (दिल्ली जंक्शन से अयोध्या जंक्शन, रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती है)।

लखनऊ से अयोध्या- यह अयोध्या पहुंचने का सबसे छोटा रूट है। यहां से यात्रा में लगभग 3-4 घंटे लगते हैं। इस मार्ग पर लगातार ट्रेनें चलती हैं, जिससे यह दिन की यात्राओं के लिए सुविधाजनक हो जाता है।

वाराणसी से अयोध्या- इस रूट के लिए रात में कई ट्रेन चलती हैं, जो लगभग 8-10 घंटे का समय लेती है। इस रूट के कुछ लोकप्रिय विकल्पों में निम्न शामिल हैं:-

  • जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाराणसी को अयोध्या से 3.5 घंटे में जोड़ती है)
  • गंगा सतलज एक्सप्रेस (दोनों शहरों को 4.5 घंटे के भीतर जोड़ती है)
  • दून एक्सप्रेस (वाराणसी जंक्शन से 3 घंटे 21 मिनट में अयोध्या जंक्शन पहुंचती है)
  • अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी को अयोध्या से 3.5 घंटे में जोड़ती है और रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती है)।

अन्य शहर- इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के प्रमुख शहरों जैसे इलाहाबाद, कानपुर, पटना, भोपाल से चलने वाली ट्रेनें सीधे अयोध्या तक जाती हैं। आप सुविधानुसार भारतीय रेलवे की वेबसाइट से अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

बस के जरिए जाएं रामजन्म भूमि

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसें अयोध्या और पड़ोसी शहरों जैसे लखनऊ, फैजाबाद और गोरखपुर के बीच नियमित रूप से चलती हैं।

ये बसें कम लागत में अयोध्या तक पहुंचने का एक आरामदायक विकल्प है। ऐसे में आप इस शहरों से अयोध्या जाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन बस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी गाड़ी से भी यहां पहुंच सकते हैं। अयोध्या तक पहुंचने के लिए आप निम्न नेशनल हाईवे फॉलो कर सकते हैं-

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-27
  • रायबरेली से अयोध्या तक नेशनल हाईवे
  • राम वन-गमन मार्ग
  • राम जन्मभूमि तक फोरलेन
  • अयोध्या से चित्रकूट तक राम वनवास का रास्ता
  • सुल्तानपुर और अयोध्या के बीच 47 किलोमीटर लंबा खंड

हवाई मार्ग मार्ग ये पहुंचेंगे अयोध्या

सड़क और रेल मार्ग के अलावा आप हवाई मार्ग से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। वर्तमान में अयोध्या में मौजूद हवाई अड्डे को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या से निकटतम हवाई अड्डा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यहां से अयोध्या की दूरी 130 किलोमीटर है, जहां जाने के लिए आपको आसानी से टैक्सियाँ और बसें मिल जाएंगी। साथ ही आप अयोध्या आने के लिए गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी हवाई अड्डे भी पहुंच सकते हैं।

विदेश से ऐसे पहुंचे अयोध्या

अगर आप विदेश में रहते हैं या आपका कोई परिचित विदेश से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचना चाहता है, तो वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे या मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर सकते हैं।

इसके बाद यहां से अयोध्या पहुंचने के लिए घरेलू उड़ानों या ट्रेनों से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा कई विदेशी एयरलाइंस लखनऊ से सीधा जोड़ती हैं, आप इस रूट को भी फॉलो कर सकते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *