Canada PR: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

Daily Samvad
7 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 911 शब्द|📅 13 Jan 2024

ब्रिटिश कोलंबिया। Canada PR: कनाडा सरकार (PR in Canada) भारतीय छात्रों को मुफ्त में जमीन दे रही है। यही नहीं, अगर आप हुनरमंद हैं तो नौकरी (Job in Canada) भी मुहैया करवा रही है। साथ ही आपको पीआर (PR) भी आसानी से दे रही है। इसके लिए आपको हुनरमंद होना बहुत जरूरी है। अगर आप हुनरमंद हैं तो कम समय में आपको कनाडा सरकार पीआर दे सकती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हालांकि कनाडा सरकार ने कुछ मामलों में पीआर की प्रक्रिया को बहुत जटिल कर दिया है। इसमें उच्चतम स्कोर होने के बाद ही आपको पीए मिल सकता है। लेकिन हुनरमंद छात्रों के लिए पीआर पाना आसान है। कनाडा सरकार अपने बेहद ठंडे और बेआबाद राज्यों में आबादी बढ़ाना चाहती है। इसी टारगेट को पूरा करने के लिए कनाडा ने हुनरमंद लोगों को पीआर देना शुरू किया है।

Study in Canada
Study in Canada

ठंडे और कम आबादी वाले इलाके में PR

पीआर के लिए पीजीडब्ल्यूपी (पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट) धारक भारतीय अब ओंटारियो और ब्रिटिश कोलंबिया प्रमुख प्रोविंस से दूर मैनिटोबा, सस्केचवान, प्रिंस एडवर्ड, न्यू ब्रुंस्विक, न्यू फाउंडलैंड एंड लैब्राडोर, अल्बर्टा और नोवा स्कोशिया बेहद ठंडे और कम आबादी वाले इलाकों की तरफ जाने को विवश हो गए हैं।

कनाडा की इन प्रोविंस में पीआर पाना आसान है लेकिन ठंड के चलते जीवन बहुत कठिन माना जाता है। सख्ती के बावजूद जो भारतीय छात्र पढ़ाई पूरी होने के बाद भी ओंटारियो और ब्रिटिश कोलंबिया जैसी चमक धमक वाली प्रोविंस में ही रहना चाहते हैं वे एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत पीआर के लिए जरूरी सीआरएस स्कोर तक पहुंचने को फ्रेंच भाषा भी सीख रहे हैं।

पढ़ाई पूरी करने के बाद आसानी से पीआर

कनाडा सरकार फ्रेंच भाषा के ज्ञाता लोगों के लिए कम अंकों के ड्रा निकालती रहती है जिससे पीआर पाने में आसानी होती है। इमीग्रेशन कानून के माहिर बताते हैं कि कनाडा ने भारतीय स्टूडेंटस को सलाह दी है कि किसी न किसी काम का हुनर और महारत हासिल करके ही आएं ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद आसानी से पीआर ले सकें।

Canada Visa
Canada Visa

कनाडा सरकार भी खाड़ी देशों की तरह प्लंबर, इलेक्ट्रिशन, बारबर, मेसन, हैवी ड्राइवर, ऑपरेटर और छोटी बड़ी गाड़ियों के मैकेनिक के लिए नौकरियां आसानी दे रही है। इस तरह की नौकरियों की भरमार है। अगर आप इन हुनर को जानते हैं तो आपको कनाडा में आसाना सी पीआर मिल सकती है।

हुनरमंद लोगों की कनाडा को जरूरत

इसके अलावा कई ऐसे काम है जिनमें हुनरमंद लोगों की कनाडा को जरूरत है। कनाडा सरकार का मकसद कम आबादी वाले ठंडे इलाकों को आबाद करना है। लेकिन भारत से कनाडा आने वाले 90 प्रतिशत स्टूडेंट बिजनेस, एयरलाइन की पढ़ाई और हॉस्पिटैलिटी जैसे आसान कोर्स करने आते हैं। उनका मकसद सिर्फ कनाडा पहुंचना होता है।

अधिकतर स्टूडेंट कनाडा पहुंचते ही डॉलर कमाने के लिए रेस्टॉरेंट में वेटर और वेयरहाउस आदि में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगते हैं। इसके अलावा केएफसी मैक्डोनाल्ड आदि चेन्स में नॉक थ्री की नौकरी में लग जाते हैं। ऐसे स्टूडेंटस को पीआर के लिए भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

नॉक टू और नॉक वन श्रेणी की नौकरी अच्छी

पीआर होने के लिए नॉक टू और नॉक वन श्रेणी की नौकरी अच्छी मानी जाती है। ऐसे में पीआर के लिए उन्हें एलएमआईए या जॉब ऑफर पर लाखों रुपये अलग से खर्च करने पड़ते हैं। कई को तो दो से तीन साल लगातार एलएमआईए लेनी पड़ती है।

Canada PR: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
Canada News

ओंटारियो और ब्रिटिश कोलंबिया आदि के देहात इलाकों में भी पीआर मिल सकती हैं लेकिन भारतीय स्टूडेंट घनी आबादी वाले चुनिंदा बडे़ शहरों में डेरा डाले बैठे रहते है। ओंटारियो और ब्रिटिश कोलंबिया के मुकाबले कनाडा के राज्य प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में पीइआई पीएनपी प्रोग्राम, सस्केचवान के इंटरनेशनल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम, अल्बर्टा में एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम, नोवा स्कोशिया के लेबर मार्किट प्रिऑरिटीज स्ट्रीम आदि में पीआर पाना बेहद आसान है।

कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन

कनाडा सरकार का मकसद कम आबादी वाले बेहद ठंडे इलाकों को आबाद करना है। कनाडा में कई ऐसे इलाके हैं जहां सरकार आसानी से पीआर देने के साथ घर और कारोबार खड़ा करने के लिए बहुत कम कीमत या फिर बिलकुल मुफ्त जमीन देती है।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

मैनिटोबा प्रोविंस में भी पीआर पाना आसान है। कनाडा सरकार कभी भी स्टूडेंटस को वीजा देते समय पीआर का वादा नहीं करती। मौजूदा लिबरल पार्टी की ट्रूडो सरकार इमिग्रेंट्स के प्रति नरम रवैया रखती है। सरकार विभिन्न कार्यक्रम के तहत हर साल लाखों लोगों को पीआर या फिर रेफ्यूजी स्टे देकर कनाडा में पक्के तौर पर रहने की इजाजत देती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

स्टूडेंटस को पीआर होने के लिए सीआरएस स्कोर तक पहुंचना पड़ता है जो आजकल काफी हाई नंबर पर चल रहा है और इसके कम होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। कनाडा सरकार द्वारा एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत पिछले दो ड्रा 561 और 542 स्कोर तक के निकाले गए हैं।

Canada PR: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
Canadian government Allow Five lakh Indians Visa

कनाडा में भारत के अलावा चीन के स्टूडेंट सबसे अधिक गिनती में पीआर के लिए आवेदन करते हैं। इसके अलावा युद्ध झेल रहे अफगानिस्तान सीरिया यूक्रेन जैसे देशों के नागरिक लाखों की गिनती में हर साल रेफ्यूजी स्टे के आधार पर कनाडा की पीआर अप्लाई करते हैं, जिसके चलते कनाडा का वार्षिक पीआर कोटा स्टूडेंटस रेफ्यूजी और अन्य कैटेगरी में पूरा हो जाता है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा होगा अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *