Income Tax: Income Tax से पाना चाहते है छुटकारा, तो बस इन सेविंग टिप्स को करे फॉलो

Daily Samvad
5 Min Read
income-tax
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 682 शब्द|📅 13 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Income Tax: साल का वो समय जल्द ही आने वाला है, जब हर नौकरीशुदा इंसान टैक्स बचाने की तैयारी में लग जाता है। अगर आपने अब तक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स-सेविंग निवेश नहीं किया है, तो आपके पास 31 मार्च तक का समय है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

बता दें कि इसके बाद निवेश के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने पर पुरानी कर व्यवस्था के तहत काम नहीं करेगा। हम आपको आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत कर बचाने के कुछ तरीके के बारे में यहां बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना टैक्स बचा सकते है।

आपके पास सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सावधि जमा (FD), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), वरिष्ठ के अलावा, राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) जैसी सरकारी योजनाएं भी शामिल है।

राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme)

  • अगर आप नौकरी करते हैं और चाहते हैं कि आपको रिटायरमेंट के बाद एक मोटी रकम के अलावा हर महीने एक फिक्स अमाउंट चाहते हैं तो NPS आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
  • इतना ही नहीं टैक्स सेविंग के लिहाज से भी सही विकल्प है, क्योंकि इसमें आपको 80C के तहत छूट दी जाती है। साथ ही 80CCD (1B) के तहत 50 हजार रुपये की टैक्स छूट मिल सकती है।
  • आप अपने NPS अकाउंट से अधिकतम 60 प्रतिशत धनराशि निकाल सकते हैं और फंड आपको एक मंथली पेंशन देने के लिए 40% अमाउंट को डेट फंड में निवेश करता है।

सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund)

  • टैक्स बचाने का अगला ऑप्शन PPF भी है, जो डाकघर की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है और कई बैंकों द्वारा भी चलाई जाती है।
  • इस सेविंग स्कीम के साथ आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है और इससे मिलने वाला ब्याज भी टैक्स-फ्री होता है। PPF 15 साल बाद मैच्योर होता है यानी यह एक लंबी अवधि की निवेश प्लान है। फिलहाल स्कीम में 7.1 फीसदी का ब्याज मिल सकता है।
  • जानकारी के लिए बता दें कि PPF में किए गए निवेश को EEE कैटेगरी में आते है। इसका मतलब है कि आपका निवेश, ब्याज और परिपक्वता राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री है। इसमे आपको 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिल सकती है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)

  • अगर आप सीनियर सिटीजन में आते हैं तो आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना यानी SCSS के बारे में सोच सकते हैं। ये स्कीम सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई गई है।
  • इस खास पोस्ट ऑफिस बचत योजना में आपक अपनी जमा राशि पर 8.20 फीसदी ब्याज पा सकते हैं। इस स्क्रीम में 1000 रुपये से 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
  • इस प्लान में आपको 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिल सकती हैं।

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificate)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC भी एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है, जो आपको गारंटीड रिटर्न देती है। इस स्कीम में कोई भी 1000 रुपये की शुरुआती कीमत से इंवेस्ट कर सकता है। इसमें कोई मैक्सिमस टाइम लिमिट नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसमें आपको 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है और किसी भी पोस्ट ऑफिस में आप NSC अकाउंट खोल सकते हैं। इस योजना में भी आपको 80C के तहत छूट मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

  • ये योजना उन अभिभावकों के लिए बेहतरीन विकल्प है ,जो अपनी बेटी के लिए इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं। इस स्कीम की मदद से आप अपनी बेटी के भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.20 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है, जो सभी पोस्ट ऑफिस स्कीम में सबसे ज्यादा है।
  • इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में आप 15 साल तक 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।ये अकाउंट दो बेटियों के लिए खोले जा सकते हैं।
  • इस योजना में आपको 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक कर छूट मिलता है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा होगा अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *