Pan Card Update: अब मोबाइल ऐप से कभी-भी सही कर सकते हैं पैन की कोई भी जानकारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 13 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pan Card Update: पैन कार्ड हमारे लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है। चाहे आप बैंक अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं या लोन लेने जा रहे हो या फिर आपको केवल कही नई नौकरी में ज्वाइन ही क्यों नहीं कर रहे हो आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इसके अलावा ये डॉक्यूमेंट वित्तीय लेनदेन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड की कोई भी जानकारी सही नहीं हुई तो आपको समस्या हो सकती है। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिर्फ एक ऐर की मदद से आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

उमंग ऐप (Umang App)

  • अगर आपके Pan Card की किसी जानकारी में कोई समस्या है तो आप आसानी से उमंग ऐप की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको बस इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा।
  • बता दें कि किसी भी ऐप तरह आप अपने मोबाइल फोन में उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉग इन करना होगा और मोबाइल नंबर के लिए रजिस्टर करना होगा।

कैसे करें बदलाव

यहां हम पैन से जुड़ी जानकारी को सही करने के तरीके के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप खोलें और लॉग इन करें।
  • इसके बाद ‘माई पैन’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको ‘Correct/Change’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां CSF फॉर्म खुल जाएगा जहां आपके पास जानकारी को सही करने का विकल्प होगा।
  • इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड और अन्य जानकारी को भरना है।
  • अब पैन कार्ड सुधार के लिए जो भी शुल्क देना हो उसका भुगतान करें और आपका काम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नोट- आप ये पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा होगा अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *