Punjab News: पंजाब में लूट, गन प्वाइंट पर ज्वैलर से सोना-चांदी लूटा, ताबड़तोड़ फायरिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 14 Jan 2024

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में गिल नहर के नजदीक जनता कालोनी में एक ज्वेलर पर लुटेरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान के अंदर ही दुकानदार को गिराकर मारपीट की। जिसके बाद बदमाश दुकान से काले रंग के बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दुकानदार ने जब उनका विरोध किया तो जाते हुए बदमाश दुकान के बाहर हवाई फायर भी करके गए। दुकानदार जगदीश ने कहा कि वह दुकान पर कुछ ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। ग्राहकों के जाने के बाद सोने-चांदी का सामान इक्ट्‌ठा कर ही रहा था कि अचानक 2 बदमाश दुकान में घुस आए।

तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बदमाशों ने उसे चांदी के आभूषण दिखाने ने लिए कहा। इतने में 3 युवक और दुकान के अंदर आ गए। इस बीच लुटेरों ने उसे पिस्टल दिखाई और उसे दुकान में काउंटर के पास ही गिरा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि इस दौरान दुकानदार ने खुद को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसके बाद लुटेरे बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मराडो चौंकी इंचार्ज चांद अहीर ने कहा कि सोना और चांदी के गहने बदमाश लूट कर ले गए। 5 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *