School Holiday: पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की बढोत्तरी, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 14 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। School Holiday: पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले ये छुट्टियां 14 जनवरी तक थी। सरकार ने छुट्टियों का बढ़ाने की घोषणा करते हुए स्कूलों में 15 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कड़ाके की ठंड के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों में और बढ़ौतरी कर दी है। पंजाब सरकार ने 15 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक राज्य के सभी स्कूलों की छुट्टियों में बढ़ौतरी कर दी है। इस संबंधी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर टवीट जारी करते हुए जानकारी दी है।

School Holiday: पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की बढोत्तरी, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा X पर जानकारी दी गई

ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी बढ़ाई गई

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण छात्रों की सेहत सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल पांचवी कक्षा तक (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और प्राईवेट) में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

वहीं सभी मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूल (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और निजी) कल से रैगुलर सुबह 10 से 3 बजे तक लगेंगे। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई स्कूल 4:00 बजे के बदा नहीं खुलेगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *