Ayodhya: AAP सरकार कराएगी सुंदरकांड का पाठ, विधानसभा और वार्ड स्तर पर होगा आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 15 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ayodhya: देश में इस समय प्रभु श्रीराम के नारे लग रहे हैं। समूचा देश राममय हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन से पहले देशभर में जयश्रीराम की हुंकार है। एसे में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सुंदरकांड के आयोजन को लेकर बड़ा एलान किया है। AAP के अनुसार, पार्टी दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर हर माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन करेगी।

राम मंदिर बनना हमारे लिए गर्व की बात

जानकारी के मुताबिक, इसे कल मंगलवार से शुरू किया जाएगा। विधानसभा स्तर के बाद निगम वार्ड स्तर पर और उसके बाद मंडल स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर बनना हमारे लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आपको बता दें कि आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम होना है। इसे लेकर विपक्षी दल भाजपा और केंद्र सरकार पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, आप ने सुंदरकांड का आयोजन करने का एलान किया है। कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *