Jalandhar News: अरोड़ा खत्री महासभा ने मनाई ‘धीयां दी लोहड़ी’, MLA रमन अरोड़ा रहे मुख्य मेहमान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 16 Jan 2024

डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: अरोड़ा खत्री महासभा द्वारा ‘धीयां दी लोहड़ी’ के विशेष आयोजन पर विधायक रमन अरोड़ा ने शिरकत की। जालंधर में अरोडा खत्री महासभा की संस्था द्वारा के एल सहगल मैमोरियल हाल में ‘धीयां दी लोहड़ी’ का भव्य आयोजन जिला प्रधान राज कुमार मदान की अध्यक्षता में करवाया गया।

Jalandhar News: अरोड़ा खत्री महासभा ने मनाई 'धीयां दी लोहड़ी', MLA रमन अरोड़ा रहे मुख्य मेहमान

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस कार्यक्रम में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा विशेष अतिथि शिरकत की। मंच संचालन महासचिव जॉली बेदी, महासचिव दविंदर अरोड़ा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान अरोड़ा खत्री महासभा संस्था की ओर से नए साल पर नई डायरी लॉन्च की गई।

Jalandhar News: अरोड़ा खत्री महासभा ने मनाई 'धीयां दी लोहड़ी', MLA रमन अरोड़ा रहे मुख्य मेहमान

डायरी लॉन्च विधायक रमन अरोड़ा ने संस्था के सभी अधिकारियों के साथ की। आयोजन में प्रधान राज मदान, संस्थापक चेयरमैन राकेश अरोड़ा, चेयरमैन मुनीष बजाज, जनरल सैक्रेटरी दविंदर अरोड़ा, युवा प्रधान अर्जुन वोहरा और वाइस प्रेजीडेंट दीपक भल्ला के इलावा महासभा के पदाधिकारियों भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने सज-धज कर गिद्दा, सॉन्ग, बोलियां पेश कर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का त्यौहार भारतीय संस्कृति में बहुत ही प्रचलित और लोकप्रिय त्यौहार है।

Jalandhar News: अरोड़ा खत्री महासभा ने मनाई 'धीयां दी लोहड़ी', MLA रमन अरोड़ा रहे मुख्य मेहमान

कार्यक्रम में विधायक रमन अरोड़ा ने लकी ड्रा निकाल कर आए हुए लोगों को पुरस्कार भी दिए। समारोह में विशेष तौर पर सोनी, पवन सेतिया, राहुल बाहरी, प्रवीण अब्रोल, महेश मखिजा, डॉ कुमारी महक अरोड़ा, डेंटिस्ट कुमारी कविशा बजाज भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में आए हुए मेहमानों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *