Indian Railways Rules: जाने, ट्रेन लेट होने पर कैसे मिलेगा पूरा रिफंड

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 481 शब्द|📅 16 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे का नेटवर्क काफी बड़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधा देते हैं। वर्तमान में उत्तर भारत में ठंड की मार से रेलवे के साथ हवाई सफर पर भी असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

देश में कई ट्रेन देरी से चल रही है या फिर कैंसिल हो रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों को एक खास अधिकार देता है जिसके तहत वह आसानी से ट्रेन टिकट पर पूरा रिफंड ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ट्रेन से सफर करने वाले कई यात्रियों को इस अधिकार के बारे में नहीं पता होता है। भारतीय रेलवे ट्रेन के लेट होने पर यात्री को पूरा पैसा वापस करती है। इसके लिए भारतीय रेलवे की कुछ शर्ते होती है। चलिए, आज हम भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में बताते हैं।

कब मिलता है रिफंड

  • देश में करोड़ो लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं। वर्तमान में ठंड की वजह से उत्तर भारत की कई ट्रेन लेट से चल रही है। इस वजह से कई यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भारतीय रेलवे ट्रेन को समय से चलाने के लिए कदम उठा रही है।
  • अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं और आपकी ट्रेन लेट हो जाती है तो आप आसानी से अपनी टिकट का पूरा रिफंड ले सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार ट्रेन के लेट होने पर यात्री रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • ट्रेन अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट है तब ही यात्री रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। वहीं, कंफर्म तत्काल टिकट को कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाता है।
  • अगर ट्रेन 3 घंटे की देरी से चल रही है और आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं तो रिफंड क्लेम करके पूरी राशि वापस ले सकते हैं। रिफंड क्लेम के लिए आपको टिकट डिपॉजिट रसीद (Ticket Deposit Receipt) फाइल करनी होगी।
  • आप टीडीआर (TDR) आईआरसीटीसी (IRCTC) के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइल कर सकते हैं। इसके अलावा आप टिकट काउंटर पर भी जाकर टिकट सरेंडर कर सकते हैं। जिसके बाद आपको पूरा रिफंड मिल जाएगा।
  • आपको बता दें कि रिफंड वापस मिलने में कम से कम 90 दिनों का समय लगता है।

कैसे फाइल करें टीडीआर

  • आपको सबसे पहले IRCTC के वेबसाइट पर लॉग-इन करना है।
  • इसके बाद आप ‘Services’ के टैब में “File Ticket Deposit Receipt (TDR)” को सेलेक्ट करें।
  • अब आप My Transactions में जाकर “File TDR” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके क्लेम रिक्वेस्ट रेलवे को भेजा जाएगा।
  • रिफंड की राशि उसी बैंक अकाउंट में आएगी, जिस अकाउंट से टिकट बुक हुई है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *