Punjab News: एशियन और राष्ट्रीय खेल के विजेताओं ने 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम देने के लिए पंजाब सरकार का किया धन्यवाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 16 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों ने एशियन और राष्ट्रीय खेलों के 168 विजेताओं को बनता मान-सम्मान देने और 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम देने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

साल 2022 की एशियन खेलों में लड़कियों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजि़शन में स्वर्ण और रजत पदक विजेता सिफ्त कौर समरा ने कहा पहली बार पंजाब सरकार ने बड़े मुकाबलों की तैयारी करने के लिए आगामी 8 लाख रुपए की नकद राशि दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि ओलम्पिक खेलों समेत बाकी खेल मुकाबलों में खिलाड़ी और अधिक पदक जीतेंगे।

Punjab News: एशियन और राष्ट्रीय खेल के विजेताओं ने 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम देने के लिए पंजाब सरकार का किया धन्यवाद

शॉटपुट में स्वर्ण पदक विजेता तेजिन्दरपाल सिंह तूर ने खेल मुकाबले के तुरंत बाद खिलाडिय़ों को नकद इनाम देने का वायदा पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नकद इनाम उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए बड़ी रकम है और इससे बिना शक राज्य में और भी खिलाडिय़ों को उत्साह मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले माता-पिता और रिश्तेदार अक्सर खिलाडिय़ों ख़ासकर लड़कियों को खेल को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते थे परन्तु खिलाडिय़ों का मान-सम्मान और तैयारियों के लिए आगामी राशि देने से और अधिक नौजवान खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *