डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण जहां उत्तर भारत के सभी राज्यों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। पंजाब का नवांशहर और हरियाणा का महिंदरगढ़ सबसे ठंडे शहर रहे।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
मौसम विभाग ने 16-17 जनवरी को पंजाब में घने कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के 16 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला घने कोहरे से ढके हुए हैं।
लुधियाना पंजाब का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा
जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने की आशंका है। घने कोहरे के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम 1 डिग्री तापमान के साथ लुधियाना पंजाब का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख में 16 से 17 जनवरी तक और उत्तराखंड में 17 से 18 जनवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की और भारी बारिश हो सकती है।
पंजाब में घने कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 16-17 जनवरी को पंजाब में घने कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट, गुरदासपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या






